गज़ब है इंसान
कुछ भी करता है
शादी किसी की हो
रिश्तेदारी किसी की हो
मगर एक जरुर होगा जो कहेगा
यार नान कच्चे थे
सामान किसी ने खरीदा
पैसे किसी के लगे
मगर एक ज़रूर होगा जो कहेगा
यार इससे सस्ता मैं दिलवा
देता
काम किसी का रुका
परेशां कोई हुआ
मगर एक ज़रूर होगा जो कहेगा
यार पहले कहा होता तो मैं
करवा देता
दिल पे चोट किसी ने खायी
सह रहा है कोई रुसवाई
मगर एक ज़रूर होगा जो कहेगा
कुछ भी कहो, गलती तो तेरी
थी
लड़ाई किसी की हुई
पिटाई किसी की हुई
मगर एक ज़रूर होगा जो कहेगा
उसकी जगह मैं होता, तो
छोड़ता ना
जीत किसी की हुई
हार किसी की हुई
मगर एक ज़रूर होगा जो कहेगा
मैं होता तो धूम मचा देता
गज़ब है इंसान
कुछ भी करता है
No comments:
Post a Comment