अलफ़ाज़ जो ज़हन में हैं
इरादे जो दिल में हैं
खुदी से आगे बढ़ कर
ज़िन्दगी एक मंज़िल में है
दिखता नही किसी को
सब को दिखती वो कमी है
कैसे समझाएं कि
आसमान से तो पहाड़ भी दिखती
जैसे ज़मीन है
सबने देखा जो बंजर
पौधे जो मैंने लगाए
कुछ रोज़ की बारिश जब हुई
तब सबने देखे उस पेड़ के साए
इक डोर से बाँध ज़माने ने
रखा
दौड़ कर पकड़ने की कोशिश जो
की
दौड़ा फिर भी क्यूंकि मझे जो
दिखा
उसने किसी ने समझने की
कोशिश भी नही की
कई बरस बीते इम्तेहान में
आख़िर में सब लगा एक तारीख़
की तरह
जिन्होंने भी पत्थर फेकें
थे तब
उन सब ने माना मुझे एक
मोहारिक़# की तरह
#मोहारिक़ -> initiator: one who puts things into
action