Monday, January 18, 2016

कहानी – 2

बैठे थे यूँ ही एक दिन
तो एक कहानी याद आई
कुछ पसंद कुछ न पसंद
पर हर दम वो कहानी फिर साथ आई

कहता रहता था वो अटपटी बातें
देता था पर सब को वो मुस्कराहट भरी यादें
वो मुस्कुराता भी बहुत था
दूसरों को हसाता भी बहुत था

ज़िन्दगी की दौड़ में आगे जब चला वो
तो गुम हो गया वो
क़ैद हुआ अँधेरे में कहीं
थोड़ी देर के लिए तो मानो,
सुन्न हो गया वो

दूर कहीं उसे रौशनी दिखती रहती
वो उस ओर दौड़ा जाता
पर वो दूरी उतनी ही रहती
मुह उस ताराफ मोड़, थक कर फिर बैठ जाता

रोज़ कोशिश करता रहता
दीवारों से लड़ता रहता
हिम्मत टूटी इस कदर की
आँखें खुली सो जाया करता

अँधेरे में ही फिर संभल गया वो
सन्नाटे में रुल गया वो
अब रौशनी की वो झलक भी बंद हो गयी
रात – ऐ – ला.मेह्दूद# में ढल गया वो       #रात – ऐ – ला.मेह्दूद => infinite night

कुछ रोज़ बाद जब रौशनी पड़ी तन पे
तो गुस्सा कर झल्ला पड़ा वो
अँधेरे की लत इस कदर थी मन में
भाग कर फिर अँधेरे की ओर मुद चला वो

आदत तो पड़ी उस काले रंग की
पर खुश वो कभी न था
निकले कैसे अब इस ढंग से
मन को होश भी तो न था

मायूसी के इस दौर में उसे एक सपना दिखा
दिन के उजाले में किसी का हसना दिखा.

इस बार जब आँखें खोली उसने,
गुस्सा और जूनून एक साथ भरा मन में
खड़ा नहीं हो सका, तो रेंगता चला
वक़्त लगा, पर आखिर कार वो बाहर निकला

रौशनी कुछ दिन तो काटने को दौड़ी
पर फिर अपनी सी लगने लगी
ज़िन्दगी फिर जो वापस आई थोड़ी थोड़ी
तब हर आँच सुहानी लगने लगी

अँधेरे से निकल आया वो
कभी न भूला ज़िन्दगी ने सबक सिखाया जो.
जो है उसी में ख़ुशी ढूँढी उसने
और हस्ते मुस्कुराते ज़िन्दगी फिरी ढूँढी उसने



Don’t look happiness where other people find it. You are not other people. Look what really makes you happy, and Go For it.

कहानी

बैठे थे यूँ ही एक दिन
तो एक कहानी याद आई
कुछ पसंद कुछ न पसंद
पर हर दम वो कहानी फिर साथ आई

दरख़्त को काटने जा रहा था एक आदमी
कहता की डाल तो ठीक है ,
पर ये दरख़्त सोने नहीं देती
कठफोड़वा# चोट जब मारे इस पर         [#कठफोड़वा = woodpecker]
आँख लगे भी अगर,
वो आवाज़ कमबख्त आँख लगने नहीं देती

पागल था न समझ था वो बेचारा
वैसे क़सूर पूरा नहीं था उसका
नींद के बोझ का था जो मारा
लोगों ने समझाया बुझाया तो समझ गया वो
आरी फ़ेंक कर फ़िर सो गया वो

मगर सहर से पहले वो कठफोड़वा फिर आया
फिर नींद से उसे उठाया
और इस बार वो खुद न रोक पाया
गुस्से में उठाई आरी उसने,
और पेड़ को काटता चला गया

सुबह लोगों ने देखा और अफ़सोस जताया
की वो अपने गुस्से को न रोक पाया
अब क्या दरख़्त और क्या डाली बची है
ज़मीन से लिपट कर सारी की सारी बिछी है

फिर कठफोड़वा तो नहीं आया
मगर धुप आई, बारिश आई
हाँ, नींद अभी भी नहीं आई

काश वो देखता
की पेड़ कितना कुछ कर देता था
नीद पूरी न हो भले ही
पर क्या छाओं और क्या वो हरयाली देता था

पर सब बिखर गया
गुस्सा जब उसके सर आया
खुशियों की क़दर भुला दी उसने
सिमट ले गया उसे एक अँधेरा साया

तुम लोग इस साए से संभालना
ऐहसास-ऐ-ख़ुशी को समझना
ग़मों को याद करना आसान लगेगा
यारों कुछ चीज़ मुश्किल भी तो कभी करना!


Never Take Extreme measures when you are angry. You will regret it, ALWAYS!

कोशिश

दुआएँ मांगते हैं लोग
ज़िद की जगह
गुज़ारीश करते हैं फिर
कोशिश की जगह

चले दो कदम भी अगर
मीलों का एहसास करते हैं
ख्वाहिश करें भी अगर
मेहनत के क़रीब से चल गुज़रते हैं

करो कभी मेहनत
साज़िश की जगह
उठाओ कभी ज़ेह्मेत
एक कशिश की तरह

ज़ेहन में कुछ ख़ास है
तो बेफ़िक्र आगे बढ़ो
कोशिश में ही तो आस है
दुनिया से ही चाहे लड़ो

ईमान से बढाओ क़दम
तो मंजिल को क़रीब पाओगे
महेत-ऐ-ख्व़ाब पर नज़र रखो हर दम

तो जहान को कदमों में पाओगे